• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
सुचारु निर्वाचन सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य: राज्यपाल

सुचारु निर्वाचन सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य: राज्यपाल

January 26, 2024
CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा

CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा

August 19, 2026
MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

August 19, 2026
कैबिनेट मुहर : प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना,लाड़ली लक्ष्मी,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को आगामी पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी

कैबिनेट मुहर : प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना,लाड़ली लक्ष्मी,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को आगामी पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी

August 19, 2026
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

August 18, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 19, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

सुचारु निर्वाचन सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य: राज्यपाल

tmmirror_site by tmmirror_site
January 26, 2024
in Featured, State, Web story
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुचारु निर्वाचन सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य: राज्यपाल
FacebookTwitter

-राज्यपाल ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए

हेमंत नामदेव/भोपाल। मतदाताओं में जागरूकता पैदा करना और मतदान प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य है। इस दिशा में निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नवाचार सराहनीय हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यह विचार कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को समावेशी और सुगम बनाने सबका साथ, विश्वास और प्रयासों की जरूरत बताई।

मतदाता दिवस की दिलाई शपथ-

राज्यपाल पटेल ने समारोह में उपस्थित जन को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तरों के अधिकारी-कर्मचारी और निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण और आयोग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कॉफी टेबल बुक लोकतंत्र के रंग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के विडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में स्टेट आई कान गोविंद नामदेव भी मौजूद रहे।

देश के कर्णधार हैं युवा-

राज्यपाल पटेल ने युवाओं से कहा कि आप देश के भविष्य के कर्णधार है। आपका दायित्व है कि मतदान के महत्व की जागरूकता को बढ़ाकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर मतदान को समावेशी और सुगम्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत ओपी रावत ने कहा कि प्रथम आम चुनाव का जिस प्रतिबद्धता और कुशलता के साथ भारत निर्वाचन आयोग ने संचालन किया था, उससे प्रेरणा लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य करना चाहिए। स्वागत उद्बोधन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और आभार प्रदर्शन कलेक्टर भोपाल कौशेन्द्र विक्रम सिंह ने किया।

अधिकारी कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

राज्यपाल पटेल ने भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप पार्टनर विभाग के रूप में मतदाताओं को जागरुक करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को सम्मानित किया। विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर सिवनी क्षितिज सिंघल, मुरैना अंकित अस्थाना, मंडला डॉ. सलोनी सिडाना, धार प्रियंक मिश्रा और कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की। विधान सभा निर्वाचन 2023 के संचालन प्रबंधन तथा मतदाता जागरूकता के लिए विशेष प्रयासों का पुरस्कार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर तपस्या परिहार, नवाचार में जीरो वेस्ट पोलिंग बूथ एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर दिव्यांक सिंह, विधान सभा निर्वाचन 2023 में युवा मतदाताओं में जागरुकता के विशेष प्रयासों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल ऋतुराज, जनजातीय बाहुल्य जिले झाबुआ में महिलाओं की मतदान प्रक्रिया की जागरुकता के विशिष्ट प्रयासों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ रेखा राठौर और स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर पीसी शर्मा को पुरस्कृत किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कृत-

विधानसभा निर्वाचन 2023 का विशिष्ट योग्यता से संचालन एवं प्रबंधन करने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नीमच संजीव साहू और भिण्ड राजकुमार खत्री को पुरस्कृत किया। विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर सैलाना के रिटर्निंग अधिकारी मनीष जैन, अमरवाड़ा के हेमकर्ण धुर्वे और केवलारी के संदीप श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया। फोटो निर्वाचक नामावली द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पवन बरिया मनासार नीमच, पीके सेनगुप्ता पनागर जबलपुर, रामबाबू देवांगन डिंडोरी और विजय राय बसौदा विदिशा को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित निबंध, लोगो डिजाइन करें और लिखें स्लोगन प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय को 5 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। निबंध में प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा रागिनी डेहरिया, द्वितीय शासकीय होलकर ज्ञान महाविद्यालय इंदौर के छात्र रजनीश त्रिपाठी, तृतीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय बालाघाट की छात्रा रोशनी पटले को दिया गया। लोगो प्रतियोगिता में प्रथम दमोह की द्रोपदी ठाकुर, द्वितीय नीमच के दीपक कारपेंटर और तृतीय मैहर के ए. सिंह परस्ते को प्रदान किया। स्लोगन में प्रथम इंदौर के शिवकुमार पाठक, द्वितीय उमरिया के ऋषि कुमार त्रिपाठी और तृतीय मनीषा जोशी इंदौर को प्रदान किया।

ईपिक कार्ड बांटे

नवीन मतदाताओं अजय मालवीय, अयुषी श्रवण, राशी जाटव, कुशाग्र उपाध्याय, आदर्श सिंह, पलक सिंह, प्रेमनारायण, नन्हेत और सानिध्य मालविया को ईपिक कार्ड वितरित किए।

Previous Post

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान आज

Next Post

देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की ली शपथ

Related Posts

CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा

CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा

by Rakesh Mishra
August 19, 2026
0

प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148...

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

by Rakesh Mishra
August 19, 2026
0

राज्य के मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि युवाओं...

कैबिनेट मुहर : प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना,लाड़ली लक्ष्मी,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को आगामी पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी

कैबिनेट मुहर : प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना,लाड़ली लक्ष्मी,प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को आगामी पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी

by Rakesh Mishra
August 19, 2026
0

मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी...

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Rakesh Mishra
August 18, 2026
0

डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...

Next Post
सुचारु निर्वाचन सम्पन्न कराना राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य: राज्यपाल

देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की ली शपथ

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta