जबलपुर। दिल्ली में किसान आंदोलन एक बार फिर जोर मार रहा है। किसानों के द्वारा दिल्ली कूच आन्दोलन का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को होने वाले आंदोलन की तैयारी है। जिसे लेकर आंदोलन में शामिल होने वाले का कहना है कि आन्दोलन को कुचलन के लिए सरकार ने जबलपुर में संयुक्त किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं को रात से ही गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है,जिसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा के पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना और संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ने वाले जबलपुर के जुझारू किसान नेता राम रतन यादव को घर से उठाया गया। जिस पर गोरखपुर थाने में जब गिरफ्तारी का कारण पूछने पर कहा गया कि भोपाल एवं दिल्ली से आदेश है। इस पर किसान नेता रामरतन ने कहा यह किसानों और पिछड़े वर्ग के हक और अधिकार को कुचलने आवाज दबाने की कोशिश है। कोई भी आंदोलन जबलपुर में और देश में ना हो सके। यह लोकतंत्र की हत्या है। जागो किसान,जागो ओबीसी भाइयों यह मनुवादी ताकत है धार्मिक पाखंड की लड़ाईके खिलाफ़ आवाज बुलंद करो। अशोक शर्मा किसान नेता राम रतन के साथ उनके सरमन रजक,विवेक त्रिपाठी और छात्र नेता धीरज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार किसान नेता राम रतन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जब तक उन्हें पुलिस द्वारा और अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तारी का लिखित कारण नहीं बताया जाएगा तब वे किसी हाल में जमानत नहीं लेंगे और वह थाने में ही इस मांग को लेकर बैठ गए हैं।




















Discussion about this post