न्यूज डेस्क/नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने की चर्चाएं लगातार चल रही हैं। शनिवार को इस पिता-पुत्र की जोड़ी के कांग्रेस छोड़कर पर भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें और तेज हो गई। राजनीतिक गलियारों में शनिवार की सुबह से ही इन्हें लेकर चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। इन दोनों नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने की बात तब और प्रबल हो गई जब दोनों नाथ दिल्ली पहुंचने की ख़बर आई। राजनीतिक सूत्रों से और अंदरखाने से जो जानकारियां बाहर आ रही है, उसके दोनों दोनों नाथ पिता- पुत्र का कांग्रेस छोड़ जाने का लगभग तय हो गया है। अब केवल औपचारिक ऐलान घोषणा बाकि रह गई है। उल्लेखनीय है कि अब तक कमलनाथ और नकुलनाथ की तरफ से भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने करने की बात पर किसी तरह का खंडन नहीं किया गया है। जिससे इनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों का होना और सुर्खियां बनना स्वाभाविक है। बहरहाल अभी सब चर्चाओं में है आगे देखिए दिल्ली से लौटकर क्या खबर सामने आती है।




















Discussion about this post