न्यूज डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के तमाम शीर्ष नेता शामिल हुए। महा अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के अब तक के संघर्ष पर प्रकाश डाला गया और आगे की रीति नीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की ओर से जारी किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है, “कांग्रेस अस्थिरता की जननी है और इंडिया गठबंधन कलह, कटुता, कुनीति का पर्याय” इस गठबंधन का विचित्र मेल है. कांग्रेस गरीब विरोधी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। कांग्रेस की नीतियां विभाजनकारी हैं और भारतीय संस्कृति पर आघात करने वाली। हर प्रगतिशील कदम का कांग्रेस ने विरोध किया। इंडी गठबंधन द्वारा हिंसा और अराजकता की राजनीति की जाती है।
जानिए क्या बोले अमित शाह?
भाजपा के महाअधिवेशन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और बीजेपी एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस बहुत उपयोग किया लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम बीजेपी हमारी की मोदी सरकार ने किया है।
आदमी पार्टी पर भी साधा निशाना
महाअधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए अमित शाह, “जब कांग्रेस इतना भ्रष्टाचार करती है तो साथी भला क्यों पीछे रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और न जाने कितने घोटाले किए. इन्होंने ने लोगों के मेडिकल टेस्ट करने में भी घोटाला किया। इसी वजह से आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से भाग रहा डर रहा है।
जेपी नड्डा ने राम मंदिर पर भी प्रस्ताव पेश किया
अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर पर प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा ये राष्ट्रीय सम्मेलन भूमि पूजन के बाद चार साल से भी कम समय में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता है। हम लोगों ने नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा कि राम मंदिर बनेगा और रामलला लौटेंगे। आज देश में अच्छा माहौल है। हम अच्छे वातावरण को महसूस कर रहे हैं।




















Discussion about this post