न्यूज डेस्क/भोपाल। लोकायुक्त भोपाल ने गुरुवार को विदिशा जिला अंतर्गत सिरोंज स्थित राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में पदस्थ बीसीएम संध्या जैन को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बीसीएम ने चिकित्सालय की आशा कार्यकर्ता के लिए प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।लोकायुक्त कार्यालय से बताया गया है कि आशा कार्यकर्ता हरिबाई ग्राम निवासी झुकरहोज गत 14 फरवरी को शिकायत करने लोकायुक्त एसपी मनु व्यास के पास आई। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि यहां की आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि गत वर्ष के नवंबर माह से नहीं निकली है। उसे और उसके परिचय वाली दो अन्य आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने सिरोंज के राजीव गांधी अस्पताल में पदस्थ बीसीएम संध्या जैन रिश्वत की मांग कर रहीं हैं। बीसीएम ने उससे 4,000 और उसकी परिचित आशा कार्यकर्ताओं से 3,000-3,000 रुपए देने की मांग की है। उक्त शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त एसपी व्यास ने कार्यवाही करने के लिए निरीक्षक रजनी तिवारी को तैनात किया। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को सुबह से राजीव गांधी चिकित्सालय सिरोंज की घेराबंदी कर ली। चिकित्सालय परिसर के बीसीएम कार्यालय में आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने बीसीएम संध्या को रिश्वत की राशि दी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने संध्या जैन को पकड़ लिया। लोकायुक्त ने बीसीएम संध्या के हाथ पानी में धुलवाए, तो वह गुलाबी हो गया।लोकायुक्त ने बीसीएम संध्या जैन (32) निवासी क्वार्टर नंबर-10 अस्पताल कैंपस सिरोंज के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की है। लोकायुक टीम में डीएसपी वीरेन्द्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, राजेंद्र पावन, आरक्षक मनमोहन साहू, हेमेंद्र पटेल शामिल रहे।
CM मोहन ने सिंगल क्लिक से जारी किए 2148 करोड़,लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा
प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148...




















Discussion about this post