न्यूज़ डेस्क/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि पंकज की बहन सरिता को गंभीर चोट आई है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पंकज के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए। कुछ महीने पहले ही अगस्त 2023 में पंकज ने अपने पिता को खोया था।
सड़क हादसा निरसा में शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। वहीं, सरिता को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।
यह हादसा धनबाद के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ है। हादसे में घायल बहन का इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती पंकज त्रिपाठी की बहन को धनबाद के एसएनएमएमसी (SNMMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार से जा रहे थे।निरसा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी खुद ही कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में बगल वाली सीट पर बैठी थीं। इस घटना से एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




















Discussion about this post