सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके बाद बीजेपी की निर्विरोध जीत हुई।
- न्यूज़ डेस्क/सूरत। लोकसभा चुनाव 2024 को भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश के साथ लड़ रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात के सूरत से अच्छी खबर आई है। सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके बाद बीजेपी की निर्विरोध जीत हो गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता भी खुल गया है। यहां से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल हैं। वहीं कांग्रेस ने इस पर सवाल उठते हुए कहा कि ये मैच फिक्सिंग है।
यहां बता दें सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए थे जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया था। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद यहां सियासी हलचल तेज हो गई थी। अब तो पूरी तस्वीर ही बदल गई और भाजपा का यहां से जीत का खाता भी खुल गया है।




















Discussion about this post