नई दिल्ली/न्यूज डेस्क।रायबरेली और अमेठी की टिकट को लेकर चल रहा सस्पेंस कांग्रेस ने खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार (3 मई) को सस्पेंस को खत्म करते हुए रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया। वहीं अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। यहां केएल शर्मा का मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा।
बता दें प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे, उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।
उन्होंने आगे कहा, ”आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल को कांग्रेस ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा।
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी और केएल शर्मा के नामांकन के लिए कांग्रेस के दिग्गज रायबरेली और अमेठी पहुंच रहे हैं। इसमें प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पहुंच गईं है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।
#कांग्रेस#राहुलगांधी #किशोरीलालशर्मा #रायबरेली #अमेठी


















Discussion about this post