मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की अमानगंज हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमादेवी खटीक की बेटी नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को लोकायुक्त पुलिस ने ₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भोपाल/पन्ना/न्यूज डेस्क। राजनीतिक पार्टी के नेता भले ही समाज से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लाख दावे करें लेकिन वह खुद ही इसकी चपेट में आ जाते हैं। हाल ही में भ्रष्टाचार का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की अमानगंज हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा खटीक की बेटी नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को लोकायुक्त पुलिस ने ₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी एमएलए की रिश्वतखोर बेटी सारिका लिफ्टर मशीन के बिल पेमेंट को लंबे समय से अटका कर रुपयों की मांग कर रही थीं। परेशान ठेकेदार ने नगर परिषद की अध्यक्ष से डील तय की और इसके बाद लोकायुक्त पुलिस के एसपी को सागर जाकर शिकायत की। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर अध्यक्ष को रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जाता है कि उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले में सागर लोकायुक्त टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को 30, 000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष को पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सारिका खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। लिफ्टर मशीन के बिल पेमेंट के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। सारिका खटीक बीजेपी नेता हैं, फिलहाल नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। इसके पहले वे दमोह जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। सारिका खटीक दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमादेवी खटीक की बेटी है। जिससे उनका दबदबा काफी है।
#भाजपा #दमोह#एमपीबीजेपी #रिश्वतमामला




















Discussion about this post