बिना फंड के चुनाव लड़ना मुश्किल चुनाव मैदान से हटीं कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता महांति, बीजेपी के संबित पात्रा का रास्ता
उड़ीसा/पुरी/न्यूज डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव के दौरान मैदान से हटने का क्रम जारी है। कांग्रेस को सूरत व इंदौर के बाद अब पुरी से झटका लगा है। जानकारी के अनुसार पुरी संसदीय सीट पर आज उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना टिकट वापस ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने नाम वापस लेने के साथ ही पार्टी पर चुनाव के लिए फंड नहीं देने तथा पुरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट पर कमजोर उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया है।कांग्रेस उम्मीदवार के मैदान से हटने से संबित पात्रा ही नहीं बीजद उम्मीदवार को भी फायदा हो सकता है। बीजद उम्मीदवार ने पिछली बार बाजी मार ली थी। सुचरिता महांति 2014 में पुरी संसदीय क्षेत्र चुनाव लड़ चुकी हैं। 2014 में वह दुसरे नंबर थी और उन्हें 2 लाख 59 हजार 800 वोट मिला था। सुचरिता महांति ने कहा है कि पार्टी फंड के बिना चुनाव प्रचार असंभव है।हमने इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल को भेजे ई-मेल संदेश में उक्त बातें दर्शायी है।उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से हमें अपने फंड से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। मैने अपने समर्थ के अनुसार कैंपेन भी शुरू किया और फंड की व्यवस्था करने का प्रयास किया। हालांकि वर्तमान समय में यह सम्भव नहीं हुआ।ऐसे में मैने टिकट को वापस कर दिया है।पुरी लोकसभा सीट के अन्तर्गत 7 विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। 4 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदलने के लिए हमने अनुरोध किया था, लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि पुरी में मेरे साथ लोगों का समर्थन है, लोग परिवर्तन चाहते थे। भाजपा एवं बीजद के कार्यकलाप से लोग खुश नहीं हैं। लोग मुझे पसंद भी कर रहे थे। हालांकि बिना फंड के चुनाव लड़ना मुश्किल है ऐसे में हमने अपना टिकट वापस कर दिया है।पुरी लोकसभा एवं इसके अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट पर 25 मई को तीसरे चरण में चुनाव होगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई है। ऐसे समय पुरी सांसद उम्मीदवार का टिकट वापस करना कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है।




















Discussion about this post