अल्लू अर्जुन ने बालकनी से हाथ हिलाकर फैन्स से मुलाकात की। वहीं लोग जोर-जोर से पुष्पा, पुष्पा के नारे लगा रहे थे। YSRCP के लिए प्रचार करने के एक दिन बाद सिल्पा रवि और अल्लू अर्जुन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज डेस्क। पुष्पा फेम सुपर स्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में एक बड़ी मुसीबत में फंस गए है। दरअसल, अल्लू अर्जुन पर पुलिस केस दर्ज किया गया है। हुआ यूं कि एक्टर हाल ही में आंध्र प्रदेश के नंदयाल पहुंचे थे, जहां वो अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि के घर भी गए। लेकिन इस दौरान एक्टर के साथ कुछ ऐसा हो गया है कि वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अल्लू अर्जुन आंध्र प्रदेश के नंदयाल पहुंचे थे, जहां वो अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि के घर भी गए। अब लोगों को जैसे ही पता चला कि विधायक के घर अल्लू अर्जुन आए हैं। वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी एक झलक पाने को फैन्स बेताब हो गए। इसके बाद पुलिस ने सुपरस्टार और उनके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस?
दरअसल, सिल्पा रवि जिनका असली नाम सिंगारेड्डी रविंचद्र किशोर रेड्डी है। 13 मई को सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना समर्थन दिखाने के लिए अल्लू अर्जुन विधायक के घर पहुंचे थे। एक्टर के आने के बाद विधायक के घर बाहर भारी तादाद में लोग जमा हो गए। ऐसे में एक्टर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, सिल्पा रवि और विधायक के परिवार के सदस्यों के साथ बालकनी में फैन्स से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बालकनी से हाथ हिलाकर फैन्स से मुलाकात की। वहीं लोग जोर-जोर से पुष्पा, पुष्पा के नारे लगा रहे थे। YSRCP के लिए प्रचार करने के एक दिन बाद सिल्पा रवि और अल्लू अर्जुन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया कि सिल्पा रवि चंद्रा ने RO Nandyal की अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को घर पर न्योता किया, यह जानते हुए कि इससे आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा। बता दें इधर दर्शकों को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का भी बेसब्री से इंतजार है।




















Discussion about this post