लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में अब तक 380 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। बाकी बचे तीन चरणों में 163 सीटों पर मतदान होना बाकी है।
पश्चिम बंगाल/न्यूज डेस्क।पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमित शाह ने इस बात का खुलासा किया कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर चुकी है, अब 400 पार के लिए आगे के चरण में जोर लगाया जा रहा है।
अमित शाह ने कहा, “चार चरण के मतदान पूरे हो गए हैं। 380 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। बंगाल में 18 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। आज मैं बता कर जाता हूं कि 380 में से पीएम मोदी 270 सीट लेकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, आगे की लड़ाई 400 पार करने की है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में अब तक 380 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। बाकी बचे तीन चरणों में 163 सीटों पर मतदान होना बाकी है।
ममता बनर्जी पर जुबानी हमला
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। कहा, ”ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं कि CAA के तहत नागरिकता के लिए जो भी अर्जी करेगा, उसे तकलीफ आएगी। मतुआ समाज के लोगों को मैं आश्वस्त करने आया हूं कि किसी को कोई तकलीफ नहीं आएगी। नागरिकता भी मिलेगी और देश में सम्मान के साथ जी भी पाओगे।
शाह बोले,जेल जाने की तैयारी कर लें पैसे लेने वाले
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में कटमनी, घुसपैठ, बम धमाके और सिंडिकेट राज ममता दीदी नहीं बंद कर सकती हैं, इसे सिर्फ नरेंद्र मोदी ही बंद कर सकते हैं। चिटफंड घोटाले वाले, शिक्षक भर्ती घोटाले वाले, नगरपालिका भर्ती घोटाले वाले, राशन घोटाले वाले, गाय और कोयला तस्करी करने वाले व पैसे लेकर सवाल करने वालों को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
#अमितशाह #पश्चिमबंगाल #चिटफंडघोटाला#बीजेपीबंगाल#ममता बनर्जी#लोकसभाचुनाव2024




















Discussion about this post