पीएम मोदी के पास कुल कितनी संपत्ति और वह कहां तक पढ़े हैं जानिए यहां पर, पीएम के हलफनामा में सारी जानकारी
सबसे पहले नकदी की गौर करें तो पीएम मोदी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश हैं। इसके बाद उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो खाते हैं।
इनमें से एक गुजरात के गांधीनगर में है, तो दूसरा खाता वाराणसी की शिवाजी नगर में है।
वाराणसी/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी को ही चुना है। इस दौरान पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा सौंपा उसको देखने पर पता चला कि प्रधानमंत्री के पास कुल कितनी संपत्ति है। इसके अलावा वे कहां तक शिक्षित हैं। सौंपी गई जानकारी के अनुसार यदि सबसे पहले नकदी की गौर करें तो पीएम मोदी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश हैं। इसके बाद उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो खाते हैं। इनमें से एक गुजरात के गांधीनगर में है, तो दूसरा खाता वाराणसी की शिवाजी नगर में है।पीएम मोदी के गुजरात वाले बैंक खाते में 73 हजार 304 और वाराणसी वाले खाते में सिर्फ 7 हजार रुपए हैं। इसके अलावा एसबीआई में पीएम मोदी की 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपए की एफडी भी है।
जानिए,पीएम मोदी के पास कितनी संपत्ति है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में भी 9 लाख 12 हजार रुपए का इनवेस्टमेंट किया हुआ है। इसके अलावा चल संपत्ति में उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन 45 ग्राम और कीमत 2 लाख 67 हजार 750 रुपए है। प्रधानमंत्री मोदी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई जमीन है। इसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपए है।
पीएम मोदी ने कहां-कहां से की है पढ़ाई? कितने शिक्षित?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी हलफनामे में एजुकेशन क्वालिफिकेशन की भी जानकारी दी है। इसके मुताबिक पीएम मोदी ने गुजरात बोर्ड से 1967 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की,इसके बाद उन्होंने 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स किया। पीएम मोदी ने 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स किया।
फिर से वाराणसी से पीएम मोदी ने किया नामांकन
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी को ही चुना है। वो पहली बार साल 2014 में वाराणसी से ही सांसद चुने गए थे और फिर देश के प्रधानमंत्री बने। 2019 में भी उन्होंने वाराणसी सीट से ही ताल ठोकी और 2024 के चुनाव में भी वाराणसी से ही उम्मीदवार रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने वाराणसी से जब नामांकन दाखिल किया तो NDA गठबंधन में शामिल कई दलों के दिग्गज और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उनके साथ पहुंचे थे।
#लोकसभाचुनाव2024 #वाराणसी #पीएममोदी #काशीविश्वनाथ #हलफनामा #बीजेपीसरकार




















Discussion about this post