• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

भगवान जगन्नाथ जी अब 15 दिन बाद देंगे दर्शन, रथ में सवार होकर निकलेंगे, रहेंगे कपाट बंद 

जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ ज्वर से पीड़ित हुए...

tmmirror_site by tmmirror_site
June 24, 2024
in Featured, National
0
भगवान जगन्नाथ जी अब 15 दिन बाद देंगे दर्शन, रथ में सवार होकर निकलेंगे, रहेंगे कपाट बंद 
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में 134 वर्षो से लगातार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है और प्रचलित है कि रथयात्रा के 15 दिवस पूर्व प्रभु जगन्नाथ स्वामी ज्वर से पीड़ित हो जाते है इसीलिए भगवान को विश्राम देने के उद्देश्य से भगवान के कपाट बंद कर दिए जाते है।

जबलपुर/न्यूज डेस्क। जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र और बहिन देवी सुभद्रा ज्वर से पीड़ित होने की वजह से 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे, इसीलिए साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए है।वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में 134 वर्षो से लगातार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है और प्रचलित है कि रथयात्रा के 15 दिवस पूर्व प्रभु जगन्नाथ स्वामी ज्वर से पीड़ित हो जाते है इसीलिए भगवान को विश्राम देने के उद्देश्य से भगवान के कपाट बंद कर दिए जाते है और वर्षो से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन करते हुए साहू समाज के सदस्यों ने साहू धर्मशाला गढ़ा फाटक स्थित अस्थाई मंदिर में विराजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमा को सुगंधित इत्र एवं स्वर्ण मिश्रित गंगा, नर्मदा, यमुना के जल से स्नान करा कर उन्हे गर्म शाल से ढका गया। श्री साहू ने बताया 15 दिनो के विश्राम अवस्था में भगवान को सिर्फ आयुर्वेदिक काढ़े का भोग ही बस लगाया जाता है इस दौरान उनका पूजन अर्चन नही होता है।15 दिनो की विश्राम अवस्था के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा के कपाट खोले जाएंगे इसके पश्चात भगवान की काष्ठ प्रतिमा को नीम मिश्रित जल से स्नान करा कर नीम का तेल लगाया जाएगा और नवीन वस्त्र पहनाकर श्रृंगार कर पूजन अर्चन के पश्चात रथ पर विराजित किया जायेगा इसके बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी बलभद्र जी और देवी सुभद्रा अपने भक्तो को दर्शन देने रथयात्रा में निकलेंगे। जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे।

Previous Post

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का लोकसभा में वोट प्रतिशत घटा, हाईकमान नाराज

Next Post

एमपी में मोहन केबिनेट का बड़ा फैसला : अब विधायक मंत्रियों को खुद इनकम टैक्स भरना पड़ेगा

Next Post
एमपी में मोहन केबिनेट का बड़ा फैसला : अब विधायक मंत्रियों को खुद इनकम टैक्स भरना पड़ेगा

एमपी में मोहन केबिनेट का बड़ा फैसला : अब विधायक मंत्रियों को खुद इनकम टैक्स भरना पड़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist