• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य

उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य

July 20, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

October 3, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

September 30, 2026
देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

September 29, 2026
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

September 29, 2026
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 29, 2026
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में उद्योगपतियों ने कहा

tmmirror_site by tmmirror_site
July 20, 2024
in Featured, State
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य
FacebookTwitter

भोपाल/जबलपुर। मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में उद्योगपतियों ने कहा कि उद्योगों को सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है । इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन से प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये 20 जुलाई को जबलपुर में हो रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिये गुरुवार को भोपाल से जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडौरी के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद के दौरान यह विचार व्यक्त किये। इस दौरान संबंधित जिला के कलेक्‍टर सहित सभी उद्योगपति मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिये जबलपुर जिले सहित कटनी, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडौरी के उद्यमियों के साथ गुरूवार को वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों से संवाद के पीछे और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन का उद्देश्य यह है कि प्रदेश मे उद्योग, व्यवसाय व कारोबार दोगुना हो जाये। उन्होने कहा कि यहां चल रहे उद्योगों की कठिनाईयों को दूर करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने रोजगारपरक औद्योगिक इकाईयों की संख्या बढ़ानें की बात उद्योगपतियों से करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को जमीन, पानी और बिजली सहित अन्य जरूरी सहूलियतें मुहैया करा रहीं है। इसके अलावा रोजगारपरक उद्योगों में काम कर रहे श्रमिको के लिए पांच हजार रूपये प्रति श्रमिक के मान से सहायता राशि भी प्रदान करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों के साथ बाहर के उद्यमियों को जोड़कर प्रदेश के सभी अंचल में सरकार समान रूप से विकास करना चाहती है, जिसमें कृषि, रोजगार, व्यापार, पर्यटन आदि की दिशा में एक नये उपलब्धि को हासिल किया जा सके। इसमें कई सारी कठिनाईयॉं आती है। लेकिन सकारात्मक सोच से आगे बढ़कर उनका निराकरण करें। छोटे-बड़े, मझौले सभी उद्यमी सरकार के साथ कदम-कदम से मिलाकर चलेंगे तो विकास की एक नई धारा प्रवाहित होगी। जबलपुर से महाकौशल इंडस्‍ट्री के प्रेसीडेंट श्री रवि गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को आरआईसी के लिए जबलपुर को चुनने पर साधुवाद देते हुये कहा कि वे सरकार के प्रयासों के साथ तत्‍परता से जुड़ने को तैयार हैं। उद्यमी श्री हिमांशु खरे ने इसे एक अच्‍छा अवसर मानते हुये सिंगल विंडो सिस्‍टम लागू करने की मांग की ताकि औद्योगिक समस्‍याओं का निराकरण आसानी से हो सके। साथ ही निवेश को आकर्षित करने के लिये फ्लाईट कनेक्‍टीविटी पर जोर दिया। उद्यमी श्री वीके नेमा, श्री डीआर जेसवानी, डॉ. अर्चना भटनाकर ने भी सकारात्‍मक सोच से औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने को कहा। नरसिंहपुर के उद्यमी श्री अनमोल जैन, श्री सृजल अग्रवाल ने औद्योगिक विस्‍तार करने के साथ कॉन्‍क्‍लेव का स्‍वागत किया।लघु उद्योग भारती के महामंत्री अरूण सोनी ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद मे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए आभार जताते हुए कटनी मे गारमेंट क्लस्टर स्थापित कराने और उद्योगों को डीबीटी की सुविधा मुहैया कराने को सरकार का अभूतपूर्व कदम बताते हुए धन्यवाद दिया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कटनी रेल्वे का बहुत बड़ा जंक्शन है, कटनी जिले में रेल्वे से संबंधित औद्योगिक इकाईयों की अपार संभावनाए है, यहां उद्योगपति रेल्वे से संबंधित इंडस्ट्री लगाने आगे आयें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी को केवल खनिज, पत्थर, चूना और सीमेंट के लिए न जाना जाये, बल्कि रेल्वे ट्रेक और रेल से संबंधित विनिर्माण उद्योग स्थापित करने की दिशा मे भी उद्योगपति पहल करें। मध्यप्रदेश लद्यु उद्योग संघ के सचिव और मैसर्स जयंत सिरेमिक औद्योगिक क्षेत्र बरगवां के उद्योगपति सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 20 जुलाई को आयोजित जबलपुर के कान्क्लेव में बडा पूंजी निवेश आनें की संभावना है लेकिन पूर्व से स्थापित उद्योगों पर भी सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता की बात कही। श्री मिश्रा ने कहा कि उद्योगों से संबंधित किसी भी निर्णय में स्थानीय उद्योंग संगठनों की राय को भी शामिल किया जायेगा।वर्चुअल संवाद के दौरान मध्यप्रदेश रिफैक्ट्रीज मैनिफैक्चर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष श्री अरविंद गुगलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश मे उद्योगों को 40 प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है जो पूरे देश में और कहीं नही मिलती है। इससे प्रदेश मे उद्योग धंधे काफी फल- फूल रहे है। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुगालिया की इस बात पर ताली बजाई जाय कि मध्यप्रदेश इंड्रस्ट्रियल फ्रेंडली स्टेट है। श्री गुगलिया ने मिनरल इंडस्ट्रियों के लिए और अधिक सुविधाएं शासन स्तर से प्रदाय करने का आग्रह किया। मंडला से उद्यमी श्री अनिल गिरानी, रितेश अग्रवाल तथा डिंडौरी के रचना परमार ने भी क्षेत्र में औद्योगिक समस्‍याओं के समाधान के साथ भूमि की समस्‍या रखी। इस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपना व्‍यपार, व्‍यवसाय बढ़ाने के लिये आत्‍मविश्‍वास रखे, सकारात्‍मक माहौल बनायें और स्‍थानीयता को महत्‍व देते हुये निजी जमीन पर भी औद्योगिक विस्‍तार करें। उन्‍होंने सभी कलेक्‍टर्स से कहा है कि सार्वजनिक प्रयोजनों के लिये भूमि चिन्हित करें और उसका उपयोग उद्योग और व्‍यापार के लिये करें। सभी कलेक्‍टर्स उद्योगों की चिंता कर उद्योगपतियों के साथ संयुक्‍त बैठकें करें और विभिन्‍न औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करें। औद्योगिक विकास की प्रक्रिया सतत् रूप से चलेगी। प्रदेश के विकास के लिए रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव आयोजित करना सरकार की उच्‍च प्राथमिकता में है।

#RIC#regionalindustryconqlev  #जबलपुर#mpbjpnews#संस्कारधानीजबलपुर

Previous Post

भक्तो को दर्शन देते हुए रथ पर सवार होकर निकले जगत के नाथ पहुंचे मौसी के घर

Next Post

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बोले पीएम मोदी – यह बदलावों का दशक 

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

by Rakesh Mishra
October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री राष्ट्रपिता को नमन किया, चरखा चलाया, खादी वस्त्रों...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

by Rakesh Mishra
October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य मंत्रियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया स्वागत ----------------------------------------------------------------------------------------- भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री...

Next Post
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बोले पीएम मोदी – यह बदलावों का दशक 

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बोले पीएम मोदी - यह बदलावों का दशक 

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta