द मिरर/न्यूज डेस्क। हरियाणा में 90 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वहां मोर्चा संभाल रखा है। आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रेवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि 10 वर्ष हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व में डीलर, दलाल व दामाद की सरकार चलती थी। युवाओं के नियुक्ति पत्र दलाल व डीलर लेकर आते थे, लेकिन भाजपा सरकार में डाकिया लेकर आता है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी देगी। भाजपा सरकार ने डीलर-दामाद का नामोनिशान मिटा दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा कश्मीर में जाकर कहते हैं कि पहले की तरह 370 लागू कर देंगे।अहीरवाल क्षेत्र खास कर रेवाड़ी और नारनौल जिले की सात सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के अनुकूल बैटिंग पिच बनाने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रेवाड़ी आ रहे हैं। उनकी जनसभा रेवाड़ी के सेक्टर तीन में है। यहां भाजपा सत्ता की हैट्रिक के लिए पूरी ताकत लगा रही है।




















Discussion about this post