द मिरर/न्यूज डेस्क। देश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में देसी घी और मक्खन में मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। देसी घी और मक्खन के साथ ही मिठाई की दुकानों से भी सैंपल लिए गए हैं। मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं।तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी को लेकर विवाद के बाद प्रदेश सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देसी घी और मक्खन में मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।देसी घी और मक्खन के साथ ही मिठाई की दुकानों से भी सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य सचिव और खाद्य आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि राज्य में मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर लड्डू का सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में बिकने वाले घी की जांच के लिए भी कहा गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post