भोपाल/रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सरकारी स्कूल ने विश्व स्तर पर नाम रोशन कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनोवेशन कैटेगरी में यूके और थाईलैंड को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के रतलाम जिले का सीएम राइज शासकीय विनोबा भावे हायर सेकेंडरी स्कूल वर्ल्ड में नंबर वन घोषित हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार कश्यप ने विनोबा भावे सीएम राइज स्कूल रतलाम को लंदन की संस्था T-4 द्वारा इनोवेशन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर घोषित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की गुणवत्ता पूर्ण और नवाचारी शिक्षा व्यवस्था के संकल्प की शानदार उपलब्धि बताया है।मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आज सीएम राइज स्कूल को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। हमारे शिक्षकों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति हो तो सारी ऊंचाइयों को सुनियोजित और नवाचारी प्रयासों से पाया जा सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है और आशा व्यक्त की है कि वे रतलाम के स्कूल के नवाचार को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाएंगे।
#mpnews#woldnews #रतलाम#mp




















Discussion about this post