• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Web story

महिला बाल विकास अधिकारी बनकर ओटीपी मांगा और बैंक खाते से उड़ाए 5 हजार 

महिला बाल विकास विभाग की हितग्राहियों के साथ ही जालसाजी

tmmirror_site by tmmirror_site
March 8, 2025
in Web story
0
महिला बाल विकास अधिकारी बनकर ओटीपी मांगा और बैंक खाते से उड़ाए 5 हजार 
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

बालाघाट। जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के लालबर्रा थाना अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बार शासकीय योजना में शामिल हितग्राही के साथ ये फ्रॉड हुआ है। जिसकी प्राथमिकी जांच के लिए लालबर्रा थाने में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। लालबर्रा थाना अंतर्गत रानीकुठार पंचायत के पंढरापानी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के दो लाभार्थी धात्री महिलाओं के बैंक खातें से महिला बाल विकास का अधिकारी कह ओटीपी मांगा गया और पांच हजार रूपये निकालें गए। पंढरापानी आंगनबाड़ी़ केन्द्र क्रमांक 01 की कार्यकर्ता श्रीमती रूबीना अली ने बताया कि संतोषी/अजय कावरे एवं ज्योति बावने नामक दो धातृ लाभार्थी महिला के मोबाइल पर फोन आया कि मैं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बालाघाट से राहुल शर्मा बोल रहा हु। आप अपने बैंक का खाता संख्या बताइए मैं तुरत आपको छः हजार रुपये बैंक खाता में भेज रहा हूं। जालसाज ने आंगनबाडी केंद्र पंढरापानी की लगभग 30-35 धातृ लाभार्थी महिलाओ को रुपये बैंक खाता में भेजने के नाम अपने विश्वास में लेकर लाभार्थी महिला से बैंक खाता संख्या मांग लिया। बैंक खाता संख्या लेने के बाद ओटीपी की मांग किया जैसे ही धातृ लाभार्थी महिला ने अपने मोबाइल से ओटीपी बताया वैसे ही धातृ लाभार्थी महिला संतोषी अजय/कावरे के बैंक खाता से फ्रॉड ने 800 रुपये और ज्योति बावने के खाते से 4 हजार दो सौ रुपये उड़ा लिया।

ज्योति बावने ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं मुझे बालाघाट से कॉल आया कि आंगनवाड़ी ऑफिस से बात कर रहा हूं। आपकी छोटी बेटी एक वर्ष दो माह की हो गई उसे पैसे डालना है, तो मैंने कहा कि मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पैसे कैसे दिया जा रहा है, जिस पर उन्होंने कहा कि नहीं शासन की योजना के तहत आपको लाभ मिलना है। आपका फोन पे नंबर होगा तो दीजिए हमारे घर में कोई फोन पे नहीं चलाता जिस पर मैंने अपनी भांजी का फोन पे नंबर दिया और ओटीपी आने के पश्चात 42 सौ रूपये से ठगी का शिकार हो गई।

Previous Post

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल के पास बेहिसाब संपत्ति मिलने से जांच एजेंसियां हक्का-बक्का 

Next Post

पंजाब में किसान और पुलिस फिर आमने- सामने बनी तनाव की स्थिति 

Next Post
पंजाब में किसान और पुलिस फिर आमने- सामने बनी तनाव की स्थिति 

पंजाब में किसान और पुलिस फिर आमने- सामने बनी तनाव की स्थिति 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist