इससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार ने की थी पचमढ़ी में कैबिनेट की मीटिंग
भोपाल/ डिजिटल डेस्क न्यूज़। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11:45 में शुरू हुई। इस बैठक में कई जनहितकारी और बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में सामाजिक योजनाएं, महिलाओं के लिए सुविधाएं और 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले 20 मई को भी कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन राजवाड़ा में किया गया था।
विभागाध्यक्षों को अधिक वित्तीय अधिकार दिए जाने का प्रस्ताव । 8 वर्षों बाद बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर में संशोधन । इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा।
मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाने के संबंध में चर्चा। प्रदेश के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा।
3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक
मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक होगी। सभी मंत्री झील किनारे पाइन ट्री के नीचे 3 जून को मीटिंग करेंगे। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग पचमढ़ी में थी।




















Discussion about this post