राजा भभूत सिंह के शौर्य और बलिदान को किया याद
नर्मदापुरम क्षेत्र के विकास को लेकर कैबिनेट मीटिंग मैं हुई विस्तृत चर
नर्मदापुरम/पचमढ़ी। डिजिटल डेस्क न्यूज़। मध्यप्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध डॉ. मोहन यादव ने राजा भभूत सिंह के शौर्य और बलिदान को समर्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद कीकार ने मंगलवार को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया। राजा भभूत सिंह के शौर्य और बलिदान को समर्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की यह बैठक मंगलवार को पचमढ़ी के राजभवन में हुई।
नर्मदापुरम जिले के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए मंत्रि परिषद ने मे. केसर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक लि. व्दारा क्रियान्वित कम्पोजिट लॉजिस्टिक हब पवारखेड़ा परियोजना को मे.डी.पी.वर्ल्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक प्रा. लि. को हस्तांतरित किये जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें भूमि प्रबंधन में बड़ा सुधार, तीन श्रम कानूनों में संशोधन को मंजूरी, इंदौर में Agritech-Hub/Innovation Hub for Agriculture की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
प्रमुख राजस्व आयुक्त और आयुक्त भू-अभिलेख के कार्यालयों का पुनर्गठन कर एकीकृत “आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय” गठित किया गया. अधीक्षक व सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार के रूप में समायोजित किया जाएगा, जिससे न्यायालयीन कार्य में गति आएगी।
मप्र में एग्रीटेक हब को हरी झंडी
इंदौर में Agritech-Hub/Innovation Hub for Agriculture की स्थापना को मंजूरी दी गई है। यह हब आईआईटी इंदौर द्वारा ICAR और C-DAC जैसी संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा. कुल ₹14.98 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में राज्य सरकार ₹2 करोड़ का अंशदान देगी।
यह हब 40+ इनोवेशन, 25 पेटेंट, 8 स्टार्टअप और 10 टेक्नोलॉजी ट्रांसफर समझौतों को बढ़ावा देगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक राजा भभूत सिंह को समर्पित की। उन्होंने पचमढ़ी के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी और विकास भी’ के संकल्प को पूरा करेगी।




















Discussion about this post