‘हाउसफुल 5’ रिलीज के लिए तैयार, दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड किरदारों में नजर आएंगे
‘हाउसफुल 5’ के अब तक 70 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके
मुंबई/डिजिटल डेस्क न्यूज़। इस वर्ष 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। इस बीच ‘हाउसफुल 5’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लोग पहले दिन इस मूवी को देखने के लिए धड़ल्ले से टिकट बुक हो रहे हैं।
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ के अब तक 70 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 70 हजार 706 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इससे मूवी ने 2.15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ ‘हाउसफुल 5’ की कमाई अब तक 5.7 करोड़ रुपए हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी आज और कल का दिन बाकी है। ऐसे में इसके टिकटों की बिक्री में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।


















Discussion about this post