– ऐसी चर्चा है कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ
– घटना के बाद NDRF की टीमें मौके पर पहुंची रेस्क्यू शुरू
डिजिटल डेस्क न्यूज़। देश के धार्मिक स्थल उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।
हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। घटना के बाद NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है।
जानकारी मिल रही है कि हेलिकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। उसके बाद गौरीकुंड की जंगलों में घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देख घटना की सूचना दी।
हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।




















Discussion about this post