राष्ट्रीय युवा दिवस पर 3000 युवाओं से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के 3000 युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे इन युवाओं से विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। जिन युवाओं से पीएम मोदी चर्चा करें उनका चयन मेरा युवा भारत एप पर क्विज व लेख प्रतियोगिताओं से किया जाना है।
केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के मुताबिक एक लाख गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को राजनीति के लिए तैयार करने के साथ-साथ युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान को सुनिश्चत करना है।




















Discussion about this post