– मानसून का बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुरा प्रभाव
– आइएमडी के अनुसार, आगामी 20 से 25 जून के बीच देश के कई राज्यों उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में वर्षा होने का अनुमान
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
मानसून अब देश के कई राज्यों में लगभग दस्तक दे चुका है, जिसका प्रभाव भी देखा जा रहा है। बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मानसूनी बारिश का प्रभाव देखा गया। वहीं मध्य प्रदेश में भी मानसूनी बारिश और बूंदाबांदी के प्रभाव के साथ कहीं-कहीं ग़रज़ चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार मानसूनी वर्षा से बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ। बिहार में गयाजी के रास्ते बहने वाली फल्गु नदी में बुधवार की आधी रात के बाद अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के कारण सिक्स लेन पुल के नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में डेरा डाले 20 बंजारे फंस गए। वहीं झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में लगातार दूसरे दिन वर्षा जारी रही। गुजरात में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
आइएमडी के अनुसार, आगामी 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में वर्षा होने का अनुमान है। मानसून के 22 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
गुरुवार को पूर्वी उप्र के साथ ही मध्य क्षेत्र में भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश के चलते उन्नाव-बालामऊ रूट पर ऊगू हाल्ट के पास ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंस गई। दूर से आती पैसेंजर ट्रेन (54336) आती देख ग्रामीणों ने इशारा किया तो लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी।




















Discussion about this post