– देश में जनसंख्या विस्फोट इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए
राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट जबलपुर ने जिला कलेक्टर जबलपुर को सौंपा ज्ञापन
डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर/भोपाल।
देश में मौजूदा हालात जनसंख्या विस्फोट की ओर इशारा कर रहे हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो, आने वाले समय में हालात और बेहद चिंता जनक होंगे। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट जबलपुर ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिला कलेक्टर जबलपुर को जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के मध्यप्रदेश के संरक्षक एड. जगदीप प्रकाश टीटू, एड. राज्य सह संयोजक मनोज कु. सनपाल और नगर अध्यक्ष जबलपुर सतीश सिंह और नगर संयोजक कपिल राजपूत की उपस्थिति रही। साथ ही जबलपुर शहर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पापिया घोष के नेतृत्व में बहुत बड़ी संख्या में हिंदू फ्रंट की महिलाओं ने भी देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून को तत्काल लागू किए जाने की मांग की
राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की ओर से लगातार इस संबंध में प्रयास किए जा रहे है। आज फ्रंट की ओर से देश भर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर लोगो को जागरूक करने के लिए 3 घंटे का धरना और गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसका देश व्यापी असर निश्चित रूप से होना तय है।
आज के ज्ञापन,धरना और गोष्ठी के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एड. जगदीप प्रकाश, एड. रविन्द्र दत्त, एड. प्रशांत तिवारी, एड. नागेंद्र सिंह,शक्ति त्रिपाठी, रेणुका शुक्ला, रश्मि तिवारी ,रवि चक्रवर्ती, अमित चौधरी, अतुल सिंह, विजेंद्र पांडे, अजय पटेल, धर्मेंद्र यादव, रवि कुरील, विशाल दहिया, मोनू साहू, मनीष सिंह ठाकुर, निलेश अवस्थी,सुशील मरावी,
दीपक व्यास, अतुल सिंह चौहान, विवेक पांडे, दीपक अहिरवार, अमृतपाल यादव, सोनू ठाकुर मौजूद रहे।




















Discussion about this post