• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

खंडेलवाल तीन चरणों में नापेंगे मध्यप्रदेश, ग्वालियर से करेंगे शुरुआत

tmmirror_site by tmmirror_site
July 16, 2025
in Featured, State
0
खंडेलवाल तीन चरणों में नापेंगे मध्यप्रदेश, ग्वालियर से करेंगे शुरुआत
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने ग्वालियर से दौरे की शुरुआत करेंगे “खंडेलवाल” 19 को जबलपुर में संभागीय बैठक

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने प्रदेशभर का दौरा करेंगे। जिला संभाग और फिर प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले यह दौरे तीन चरणों में होंगे। खंडेलवाल ग्वालियर से इसकी शुरुआत करेंगे। वह 17 जुलाई को ग्वालियर में भाजपा की संभागीय बैठक लेंगे। इस दौरान पार्टी के कामकाज की स्थिति भी देखेंगे।

ग्वालियर क्षेत्र भाजपा के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से भले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मप्र के चार मंत्री है, लेकिन कांग्रेस से काफी जूझना पड़ता है। ग्वालियर रीजन से कांग्रेस के 17 विधायक है। ऐसे में, भाजपा यहां अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती है। लिहाजा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने अपनी पहली संभागीय बैठक के लिए ग्वालियर का चयन किया है।

वह ग्वालियर में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी, उनके कामकाज और पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति का फीडबैक लेंगे। इस दौरान पुराने कार्यकर्ता, जो अब भले ही सक्रिय नहीं हैं लेकिन, जनसंघ और भाजपा में उन्होंने योगदान दिया है उनसे मिलेंगे। उनके घर जाएंगे और उनका हालचाल जानेंगे। कार्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष की होगी। इसके बाद खंडेलवाल 19 जुलाई को जबलपुर में संभागीय बैठक लेंगे।
जबलपुर के बाद खंडेलवाल का रीवा संभाग का भी दौरा प्रस्तावित है। खंडेलवाल ने एक दिन पहले ही सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि वह संभागों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं संभागों के दौरों का कार्यक्रम बना रहा हूं। मैं और संगठन महामंत्री हितानंद दोनों संयुक्त रूप से संभागों का दौरा करेंगे।

Tags: Bjp stet president Hemant Khandelwal madhpradesh
Previous Post

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

एमपी के जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल

Next Post
एमपी के जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल

एमपी के जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist