• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

एमपी के जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल

tmmirror_site by tmmirror_site
July 17, 2025
in Featured, State
0
एमपी के जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 जबलपुर से यूपी के कासगंज तक युवक ने बिछाया ठगी का जाल

साइबर पुलिस में जांच में पकड़ा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस की हिरासत में ठग

डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर।

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में ठगी का अनूठा मामला सामने आया। दरअसल, जबलपुर निवासी एक युवक ने उत्तर प्रदेश में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। बता दें कि ठगी करने वाला युवक उत्तरप्रदेश के कासगंज जिला का एसपी बनकर लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहा था। इसकी शिकायत कासगंज जिले के पुलिस अधीक्षक तक पहुंची। इसके बाद हरकत में आई यूपी पुलिस जालसाज युवक की तलाश में जबलपुर पहुंच गई। यहां जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माढ़ोताल इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने वाले अनिकेत को यूपी की साइबर टीम की मदद से तलाश किया गया था। इसके बाद यूपी पुलिस उसकी तलाश में जबलपुर पहुंची थी। फिर माढ़ोताल थाना पुलिस की मदद से उसकी तलाश की गई और अनिकेत को हिरासत में लिया गया है।
अनिकेत बिल्थरे नाम का यह युवक पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने उत्तर प्रदेश जनपद कासगंज में पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की फोटो को अपने WhatsApp की डीपी में लगाकर लोगों को ब्लैकमेल किया था।
ठग शातिर युवक ने 8 जुलाई को कासगंज साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की गई। बताया गया कि 7415068662 मोबाइल नंबर के जरिए लोगों को QR कोड भेजकर पैसों की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लोगों को पुलिस कार्रवाई का धौंस भी दिखाया करता था, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों ने इस जालसाज की धमकी से डरकर पैसे दे दिए है। साइबर टीम की जांच के दौरान यह मोबाइल नंबर अब्दुल अरशद खान के नाम पर रजिस्टर मिला, लेकिन लोकेशन दूसरी जगह की दिख रही थी। जब साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि मैसेज भेजने वाला शख्स जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रहता है।

Tags: Jabalpur mp police crime news thag cyber crime
Previous Post

खंडेलवाल तीन चरणों में नापेंगे मध्यप्रदेश, ग्वालियर से करेंगे शुरुआत

Next Post

पीएम मोदी के बिहार और बंगाल दौरे से सियासी हलचल तेज, दोनों राज्यों को इस बार बड़ा पैकेज 

Next Post
राष्ट्रीय युवा दिवस पर 3000 युवाओं से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी के बिहार और बंगाल दौरे से सियासी हलचल तेज, दोनों राज्यों को इस बार बड़ा पैकेज 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist