• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का दुर्लभ खजाना

tmmirror_site by tmmirror_site
August 2, 2025
in Featured, National
0
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का दुर्लभ खजाना
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) के अकूत भंडार मिले हैं

– इनके मिलने से ग्रीन एनर्जी के मामले में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा।

– इस बात का खुलासा संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी देते हुए किया

सिंगरौली। मध्यप्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ खजाना मिला है, जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बजेगा और भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास कर सकेगा। इस बात का खुलासा संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताई हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) के अकूत भंडार मिले हैं इनके मिलने से ग्रीन एनर्जी के मामले में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा।
कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि देश में पहली बार सिंगरौली में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के इतने बड़े भंडार मिले हैं । ये भंडार मिलने के बाद भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास करेगा। खासकर ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों के लिए ये भंडार काफी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि सिंगरौली में काफी दिनों से कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) कोयला खदानों से निकलने वाले अपशिष्ट से दुर्लभ मृदा तत्वों को लेकर कई टीमें रिसर्च में जुटी हैं।कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी के मुताबिक सिंगरौली के कोयला क्षेत्रों में कोयला, मिट्टी, शेल, बलुआ पत्थर की रिसर्च के रिजल्ट आशा के अनुकूल आए हैं। दुर्लभ मृदा अयस्क किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम हैं। ये दुर्लभ मृदा तत्वों के भंडार आत्मनिर्भर भारत अभियान में ये बड़ी भूमिका निभाएंगे। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि इस भंडार के मिलने के बाद दुर्लभ अयस्कों के लिए भारत की निर्भरता अन्य देशों खासकर चीन पर न के बराबर हो जाएगी।

Tags: Madhya Pradesh MP Singrauli district unic real Earth eliminateskhanij
Previous Post

ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ (शुल्क) लगाया, भारत ने दी प्रतिक्रिया 

Next Post

उज्जैन “सिंहस्थ” मेला के लिए देश के चारों कोनों से रेलवे करीब दो हजार ट्रेन चलाएगा

Next Post
उज्जैन “सिंहस्थ” मेला के लिए देश के चारों कोनों से रेलवे करीब दो हजार ट्रेन चलाएगा

उज्जैन "सिंहस्थ" मेला के लिए देश के चारों कोनों से रेलवे करीब दो हजार ट्रेन चलाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist