– पश्चिम बंगाल के पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय व्यक्ति ने हाथापाई की शिकायत दर्ज कराई
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
बॉलीवुड के सितारे भी किसी ने किसी मामले में हमेशा फंसते ही रहते हैं। अब सिंगर अरिजीत सिंह मुश्किल में हैं, हालांकि वे डायरेक्ट नहीं हैं, वे अपने बॉडीगार्ड की वजह से चर्चा में हैं। ख़बर है कि उनके बॉडीगार्ड पर गंभीर आरोप लगा हैं। सिंगर भी इस वजह से कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। अब अरिजीत सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ पश्चिम बंगाल के पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय व्यक्ति ने हाथापाई की शिकायत दर्ज कराई है। जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है…
सिंगर अरिजीत सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज हुई है। अरिजीत सिंह के खिलाफ जो ये शिकायत हुई है सह सुभाष पल्ली के रहने वाले कमलाकांत लाहा नाम के एक व्यक्ति ने की है। उनका कहना है कि 13 अगस्त को अरिजीत सिंह के बॉडीगार्ड ने उनके साथ मारपीट की थी। कमलाकांत लाहा ने बताया कि सिंगर अरिजीत सिंह शांतिनिकेतन में शूटिंग कर रहे थे और उस समय वह अपने ऑफिस जा रहे थे। सड़क जाम थी और शूटिंग चल रही थी। वह जल्दी में थे। उन्होंने रास्ता पूछा। अरिजीत सिंह के बॉडीगार्ड ने उन्हें 5 मिनट रुकने को कहा। वह वहीं खड़े हो गए। कमलाकांत ने आगे कहा, “अरिजीत सिंह काफी देर से आए थे। मैंने फिर से रास्ता पूछा। तब गार्ड ने कहा कि मुझे 30 मिनट और इंतजार करना होगा। मैं काम के दबाव में था। जैसे ही मैं जाने वाला था, उनके सुरक्षाकर्मी आए और मेरा हाथ उठाकर पुलिस की गाड़ी में डाल दिया। उन्होंने मुझे परेशान किया। मेरी अंगूठी खो गई और मैं एक कलाकार हूं, कोई दूसरा कलाकार मेरे साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है? मैंने शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।’ बता दें, कमलाकांत लाहा खुद पेशे से एक वाद्य यंत्र निर्माता है। जिस वजह से वह न्याय कि मांग कर रहे हैं।




















Discussion about this post