एशिया कप 2025 का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के आधार पर यूएई में किया जाएगा
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला महा मुकाबला माना जाता है और इसका दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को बेहद इंतजार रहता है। एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच भारत होने जैसी संभावना बन रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते एशिया कप 2025 का आयोजन हाईब्रिड मॉडल के आधार पर यूएई में किया जाएगा। इस मेगा इवेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी, जबकि चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आमना-सामना 14 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग के बाद ओमान ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि श्रीलंका और यूएई की टीम घोषित होनी अभी बाकी है। यहां आप घोषित सभी स्क्वॉड देख सकते हैं।
टीम इंडिया इस प्रकार
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है ऐसे में दोनों देश इस महामुकाबले के लिए तैयार होते हैं या नहीं चर्चाओं के गर्भ में छुपा हुआ है।




















Discussion about this post