• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर आश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद एक्स पर लिखी अपने दिल की बात

August 27, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर आश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद एक्स पर लिखी अपने दिल की बात

tmmirror_site by tmmirror_site
August 27, 2025
in Featured, Sports
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर आश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद एक्स पर लिखी अपने दिल की बात
FacebookTwitter

अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि वे विश्वभर के लीगों में खेल की संभावनाओं को तलाशेंगे

डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार सुबह एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि वह “विश्व भर के अन्य लीगों में खेल की संभावनाओं को तलाशना” शुरू करेंगे। वह आईपीएल के पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (187 विकेट) के तौर पर इस टूर्नामेंट को अलविदा कह रहे हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.2 की रही।
अश्विन आईपीएल में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे और उनकी अंतिम टीम भी सीएसके ही थी। इसके अलावा उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी आईपीएल में हिस्सा लिया और किंग्स XI पंजाब की कप्तानी भी की। अश्विन ने 2009 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और उसके बाद सभी 16 सीजन में हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने ढेरों रिकॉर्ड बनाए।
अश्विन आईपीएल के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में वह रिटायर्ड आउट हुए थे। अश्विन स्पिनर होने के बावजूद पावरप्ले ओवरों के दौरान भी गेंदबाजी करने में सक्षम थे। उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों के दौरान 50 विकेट लिए हैं। वह पावरप्ले ओवरों के दौरान 50 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने थे। उनके अलावा किसी अन्य स्पिनर ने पावरप्ले ओवरों के दौरान 40 विकेट भी नहीं लिए हैं।

अश्विन ने एक्स पर लिखा पोस्ट

अश्विन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “यह एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी हो रही है। ऐसा कहा जाता है कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज खत्म हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेलने की संभावनाओं की खोज आज से शुरू होती है। मैंने जिन टीमों के साथ भी खेला, उन यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहूंगा और सबसे महत्वपूर्ण, आईपीएल और बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे अब तक बहुत कुछ दिया है। भविष्य में जो भी है, मैं उसका आनंद लेने और उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।
अश्विन ने 2010 और 2011 में सीएसके के साथ आईपीएल जीता था, लेकिन आठ साल तक अलग-अलग टीमों के लिए खेलने के बाद, पिछले सीजन आईपीएल में उनकी घर वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पिछले साल मेगा ऑक्शन में सीएसके ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, और उन्होंने 14 में से नौ मैच खेले थे। इकॉनमी के दृष्टिकोण से यह उनका सबसे महंगा साल भी साबित हुआ। उन्होंने 9.12 रन प्रति ओवर दिए। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी सीजन में उनकी इकॉनमी 8.49 से ज्यादा रही।

Tags: Indian office spinner Ravichandran Ashwin retire Indian release IPL address to retirement plan release on Twitter handle ex white post deliver to all friends
Previous Post

रीवा पॉलिटेक्निक में फिर लौट रहा प्राचार्य के रूप में ‘खौफ’? कर्मचारियों ने दी बड़ी चेतावनी

Next Post

नींद अगर अच्छी नहीं आ रही है, तो जानिए क्या हो सकती है वजह 

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
नींद अगर अच्छी नहीं आ रही है, तो जानिए क्या हो सकती है वजह 

नींद अगर अच्छी नहीं आ रही है, तो जानिए क्या हो सकती है वजह 

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist