• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली जैसे कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ के हालात

tmmirror_site by tmmirror_site
September 5, 2025
in Featured, State
0
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली जैसे कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ के हालात
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

आसमान से बरस रही आफत देश के कई राज्यों में से बारिश से बुरे हालात

मौसम विभाग लगातार हर दिन देश के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रहा

डिजिटल डेस्क न्यूज़। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश के चलते भारी तबाही मची हुई है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली जैसे कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने इन राज्यों की करोड़ों की संपत्ती को नष्ट कर दिया है और लाखों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। मौसम विभाग लगातार हर दिन देश के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है और लगभर हर रोज उम्मीद से ज्यादा बारिश बरस रही है। इसी बीच अब गुजरात राज्य में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कई दिनों में भारी बारिश दर्ज की है जिससे कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई है।

किम नदी के जलस्तर ने खतरे का निशान पार किया

राज्य के सूरत जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। यहां के उमरपाड़ा तालुका में 8.5 इंच और मंगरोल तालुका में 4 इंच रिकॉर्ड बारिश हुई है। लगातार हो रही इस बारिश के चलते राज्य की किम नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे आस पास के इलाकों में नदी का पानी पहुंचने लगा है। मंगरोल के मोटा बोरसारा गांव के पादर तक भी किम नदी का पानी पहुंच गया है जिससे चलते इस गांव का आसपास के गांवों से संपर्क टूट गया है। इस के चलते स्थानीय लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

सूरत के साथ साथ, वडोदरा जिले में भी बारिश ने परेशानियों को बढ़ा दिया है। लगातार बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा जिसके चलते चाणोद में नर्मदा पर बने सरदार सरोवर बांध से 4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा, जिसने नदी के निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को बढ़ा दिया है। बारिश से जलभराव बढ़ गया है जिसके कारण चाणोद में मल्हार राव घाट की 92 सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। हालांकि, नर्मदा नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

आम जन जीवन प्रभावित

राज्य के अन्य कई हिस्सों में भी बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। साउथ गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बीती रात से भारी बारिश का दौर जारी है। वडोदरा जिले के डभोई में भी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों को जलजमाव और यातायात के साथ साथ अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। राज्य की सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत किए जा रहे है।

Tags: India's various states continue rainfall Punjab Gujarat Jammu Kashmir Delhi IMD mansun very dangerous weather report
Previous Post

ट्रंप की दुनियाभर किरकिरी,अब अमेरिका के पूर्व एनएसए ने भी ट्रंप पर निशाना साधा 

Next Post

बंगाल के “मतुआ समुदाय” ने बुलाया, “राहुल दादा बंगाल आइए’

Next Post
बंगाल के “मतुआ समुदाय” ने बुलाया, “राहुल दादा बंगाल आइए’

बंगाल के "मतुआ समुदाय" ने बुलाया, "राहुल दादा बंगाल आइए’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist