• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

भावांतर नहीं, सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी हो :  भारतीय किसान संघ

tmmirror_site by tmmirror_site
October 1, 2025
in Featured, State
0
भावांतर नहीं, सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी हो :  भारतीय किसान संघ
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी

धान 3100 रुपए व मक्का की एमएसपी पर खरीदी हो

आंदोलन के लिए तैयार है प्रदेश का किसान

जबलपुर। मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक क्षेत्र है, मौसम की मार व बाजार में सोयाबीन के दाम कम होने के कारण प्रदेश का सोयाबीन उत्पादक किसान परेशानी में है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ की सोमवार को प्रदेश की बैठक आयोजित की गई थी,  जिसमें तीनों प्रांत मालवा, मध्यभारत व महाकौशल प्रांत के पदाधिकारी शामिल थे। जिसमें निर्णय लिया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी के लिए प्रदेश के किसान तैयार नहीं है। इसलिए भारतीय किसान संघ की मांग है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार को सोयाबीन खरीदी करने के लिए आग्रह पत्र भेजे और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करे।

*भावांतर योजना पर नहीं भरोसा*

प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर के किसानों से जो राय आई है उसके अनुसार भावांतर योजना पर प्रदेश के किसानों का भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व में जिस तरीके से भावांतर के नाम पर किसानों को छला गया है, वह ठीक नहीं है। 2018 के भावांतर की राशि किसानों को अभी तक नहीं मिली है। जिसको लेकर किसानों में बड़ा आक्रोश है और पूरी तरह से भावांतर योजना को किसानों ने नकार दिया है।

*सर्वे कर अतिवृष्टि का मुआवजा मिले*

श्री आंजना ने मांग करते हुए कहा कि अतिवृष्टि व पीला मोजेक के कारण किसानों की सोयाबीन फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण उत्पादन घटा है। इसलिए सरकार से मांग है कि पीला मोजेक व अतिवृष्टि के कारण प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे तत्काल शुरू कर मुआवजा राशि वितरित की जाए।

*धान 3100 रुपए व मक्का की एमएसपी पर खरीदी हो*

प्रदेश बैठक में महाकौशल प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार से घोषणा पत्र के वायदे अनुसार धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल व मक्का की पूरे प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी करने की मांग रखी। साथ ही महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण फसलों के नुकसान का बीमा दिलाने की बात कही।

*आंदोलन के लिए तैयार है किसान*

प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि  भावांतर योजना को निरस्त कर सरकार यदि एमएसपी पर खरीदी सुनिश्चित नहीं करेगी। तो प्रदेशभर के किसान राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन व प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

किसान संघ की प्रदेश बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, महामंत्री चंद्रकांत गौर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पालीवाल, मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत मंत्री भारत सिंह बैंस, योगेन्द्र भामू, मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रांत संगठन मंत्री भरत सिंह पटेल, प्रांत महामंत्री शिवनंदन रघुवंशी, नमो नारायण दीक्षित, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति रही।

Tags: Jab Madhya Pradesh Jabalpur Bhartiya Kisan Sangh president Anjana speak bhavantar nahin MSP Se mile Dam hona hoga aandolan
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोटेगांव पहुंचकर श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की माता जी के निधन पर दी श्रद्धांजलि 

Next Post

ईडी की मुंबई,इंदौर सहित फेमा के तहत 6 स्थानों पर छापेमारी,जाँच अनिल अंबानी की कंपनियों के इर्द-गिर्द

Next Post
ईडी की मुंबई,इंदौर सहित फेमा के तहत 6 स्थानों पर छापेमारी,जाँच अनिल अंबानी की कंपनियों के इर्द-गिर्द

ईडी की मुंबई,इंदौर सहित फेमा के तहत 6 स्थानों पर छापेमारी,जाँच अनिल अंबानी की कंपनियों के इर्द-गिर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist