अमीरों की नई सूची हुरुन रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश के सबसे अमीरों में विनोद अग्रवाल नंबर 1 पर काबिज
भोपाल। मध्यप्रदेश में हर स्तर पर अपना नाम बनाए हुए है। धनकुबेरों के मामले में देखा जाए तो इसमें भी राज्य पीछे नहीं है। मध्यप्रदेश में एक दो करोड़ नहीं, हजारों करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें, अमीरों की नई सूची हुरुन रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश के सबसे अमीरों में विनोद अग्रवाल नंबर 1 पर काबिज हैं।
यहां पर खास बात यह है कि वे इंदौर के निवासी हैं। इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 10 लोगों के नाम इस साल की हुरुन रिच लिस्ट में शामिल है। हुरुन के आंकड़ों के अनुसार विनोद अग्रवाल की संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। देश में उनका नंबर 328वां है। बीते साल की रिच लिस्ट में वे 394वें स्थान पर थे। 2024 में उनकी संपत्ति 7100 करोड़ थी। इस तरह देखें तो हर दिन 6.57 करोड़ रुपए संपत्ति बढ़ी है।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा हैं, हालाकि उनकी संपत्ति बीते वर्ष के मुकाबले घटी है। बीते साल वह 3500 करोड़ के साथ 709 नंबर पर थे, अब वह 767 नंबर पर है और संपत्ति 3410 करोड़ रुपए है।
हुरुन रिच लिस्ट में सिर्फ इन्हें मिलता है स्थान
बता दें कि हुरुन रिच लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो। देश में ऐसे कुल 1,687 लोग हैं, जिनकी संपत्ति इस आंकड़े को पार कर रही है।
हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के दस कुबेर
धनकुबेर में सबसे अव्वल विनोद अग्रवाल, संपत्ति 9500 करोड (देश में 328वां स्थान),अग्रवाल कोल कंपनी। वहीं दूसरे नंबर पर श्याम सुंदर मूंदड़ा, 3410 करोड़, (देश में 767वां स्थान), उजास एनर्जी है। तीसरे नंबर पर सुनील पाटीदार, 2050 करोड़ (देश में 1094वां स्थान), शक्ति पंप
चौथे नंबर पर विनोद जैन, 1940 करोड़, ( लिस्ट में 1149 स्थान),शांतिनाथ डिटर्जेंट है। पांचवें स्थान पर विनोद कुमार अग्रवाल, 1820 करोड़, (लिस्ट में 1206वां स्थान), जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स हैं। छठवें नंबर पर दिनेश पाटीदार, 1440 करोड़, (देश में 1399वां स्थान), शक्ति पंप
है। सातवें स्थान पर सुनील चौरडिया- 1330 करोड़,(देश में 1470वां स्थान), राजरतन ग्लोबल वायर है। आठवें स्थान पर विमल तोड़ी, 1270 करोड,( देश 1507वां स्थान), जयदीप इस्पात नौवें नंबर पर नितिन अग्रवाल, 1230 करोड़, (देश में 1522 वां स्थान),पाथ ग्रुप है। वहीं इस सूची में दसवें स्थान पर गौरव आनंद 1220 करोड़, (देश में 1525वां स्थान), आनंद ज्वैलर्स बने हुए हैं।




















Discussion about this post