सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की, साथ ही सभी ने अपने मन की बात भी रखी
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनता से जुड़ाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, सुरक्षा घेरा तोड़कर अक्सर वे जनता और लोगों के बीच सामान्य रूप से पहुंच जाते हैं। जिसकी एक बानगी फिर से नजर आई, और फिर गृह नगर उज्जैन हो तो बात ही कुछ और होती है। मुख्यमंत्री श्री यादव शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाखेड़ा स्थित बस स्टेंड पर बस यात्रियों, रिक्शा संचालको और स्थानीय दुकानदारों से भी चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्होंने एक चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय भी बनाई और गणमान्य नागरिकों से चाय पर चर्चा की।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं, साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए बसें यहां से संचालित होती हैं। मुख्यमंत्री द्वारा यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और यात्रियों और ऑटो रिक्शा संचालकों से भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड वर्ष 1992 में बनाया गया था। यहां से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।




















Discussion about this post