– हाल ही में जबलपुर सांसद आशीष दुबे से “टाइम्स नाउ नवभारत” के पत्रकार हिमांशु तिवारी ने दिल्ली में की थी इस मुद्दे पर बात…
– पिछले 15 दिन यानी 3 दिसंबर 2025 से लगातार आमरण सत्याग्रह कर रहे।
– सिहोरा को जिला बनाने की मांग पिछले 30 साल से चल रही है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से लगे बहुआबादी वाले कस्बाई इलाके सिहोरा को जिला बनाने की मांग अब मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि सिहोरा को जिला बनाने की मांग पिछले 30 साल से चल रही है। इसी को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति और स्थानीय लोग पिछले 15 दिन यानी 3 दिसंबर 2025 से लगातार आमरण सत्याग्रह कर रहे हैं। अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने आंदोलनकारियों को उनसे मिलने बुलाया है। 22 दिसंबर यानी आज करीब 50 आंदोलनकारी दोपहर 2 बजे निजी वाहनों से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 23 दिसंबर को उनकी मुलाकात सीएम से होगी। इसमें वो सिहोरा जिला बनाने की मांग को लेकर बातचीत करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से उनकी बात निर्णायक साबित होगी।
दिल्ली में सत्र के दौरान “टाइम्स नाउ नवभारत” के सीनियर जर्नलिस्ट ने इस मुद्दे पर की बात

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर से लगे हुए सिहोरा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से तकरीबन 30 बरस से सिहोरा को जिला बनाने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर राज्य स्तरीय न्यूज़ चैनलों और समाचार पत्रों ने समाचार तो प्रसारित किए परंतु इसे इस स्तर पर मुद्दा नहीं बनाया गया की देश की संसद की दहलीज तक इस पर चर्चा हो सके। यह पहली बार हुआ है कि स्थानीय होने और दिल्ली में सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु तिवारी और जबलपुर लोकसभा से सांसद सदस्य आशीष दुबे की सिहोरवासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को गंभीरता से लेते हुए इसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर तत्परता से ध्यानाकर्षण करवाया है। जिसके चलते संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे तत्काल गंभीरता लेते हुए सिहोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को चर्चा करने राजधानी भोपाल आमंत्रित कर लिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पत्रकार श्री तिवारी ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद श्री दुबे से इस विषय पर प्रमुखता से बात की थी जिस पर सांसद श्री दुबे ने भी इस बात के लिए आश्वस्त किया था कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष जरूर रखेंगे। बहरहाल, अब सिहोरावासियों को उम्मीद जागी है कि मुख्यमंत्री ने जिस तत्परता से चर्चा करने आमंत्रित किया है, कुछ जरूर होगा।




















Discussion about this post