सोशल मीडिया पर सतुआ बाबा की एक फोटो वायरल हो रही जिसमें वह मर्सिडीज GLS 450 की पूजा करते दिख रहे।
इस चमचमाती कार की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रेबैन का महंगा चश्मा पहनने वाले बाबा का स्पष्ट कहना है कि ये सारी गाड़ियां उनके भक्तों के दिए हुए चंदे से खरीदी गई हैं।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माघ मेला का आयोजन वृहद स्तर पर हुआ है। ऐसे में दूर-दराज से आए माघ मेला में संतों के जलवे का जिक्र और उनके चर्चा ना, हो तो माघ मेला की खबरें अधूरी हैं। इसी क्रम में एक बहुचर्चित बाबा है जिनका जिक्र हर वर्ष होता है सतुआ बाबा का जी हां इस बार भी सतुआ बाबा चर्चा में हैं। ऐसा कहा जाता है कि माघ मेला 2026 का जिक्र बगैर सतुआ बाबा के अधूरा है। मेला शुरू होने से पहले से ही उनका जलवा यहां देखा जा रहा है। उनके लग्जरी कारों के बेड़े में एक और सदस्य की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर सतुआ बाबा की एक फोटो वायरल हो रही जिसमें वह मर्सिडीज GLS 450 की पूजा करते दिख रहे। इस चमचमाती कार की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इससे पहले सतुआ बाबा दुनिया को अपनी तीन करोड़ की डिफेंडर और पांच करोड़ की पोर्शे कार के दर्शन करवा चुके हैं। रेबैन का महंगा चश्मा पहनने वाले बाबा का स्पष्ट कहना है कि ये सारी गाड़ियां उनके भक्तों के दिए हुए चंदे से खरीदी गई हैं। सभी का रजिस्ट्रेशन सतुआ बाबा आश्रम के नाम पर है।
लग्जरी गाड़ियों की हो रही चर्चा
सतुआ बाबा की लग्जरी गाड़ियों, प्राइवेट जेट की यात्राओं और शाही ठाठ-बाट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि बाबा इतना पैसा कहां से ला रहे हैं। माघ मेले में सतुआ बाबा के कैंप में पहले डिफेंडर कार देखी गई थी। इसके बाद हाल ही में तीन करोड़ की पोर्शे उनके काफिले में शामिल हुई थी।
सतुआ बाबा का है यह कहना
अपनी लग्जरी गाड़ियों और महंगे चश्मों को लेकर हो रही चर्चाओं पर सतुआ बाबा का कहना है कि अध्यात्म के वैभव की कोई सीमा नहीं होती। भक्त श्रद्धा में गाड़ी-घोड़ा देते हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि किस गाड़ी की कीमत क्या है, लेकिन किसी भी बड़े कार्य के लिए व्यवस्था आवश्यक होती है।



















Discussion about this post