गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की, आशीर्वाद लिया
प्रियंका वाड्रा बोलीं,पूजा-अर्चना करने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्हें एक साधू बाबा ने बेटी कहकर संबोधित करते हुए जल्द ही प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग साधू बाबा की यह बात सुनकर चकित हो गए। बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि मैंने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इस मौके पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने चुनाव परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। प्रियंका गांधी ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की और पार्टी के प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री रेड्डी को बधाई दी।




















Discussion about this post