: यशस्वी जायसवाल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए
: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
: दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली
: वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया
——————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज/स्पोर्ट।राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 44 छक्के लगा चुके हैं। वे किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का 42 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
रविवार को वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं, केएल राहुल ने IPL में 8वीं बार 500+ रन पूरे किए। यशस्वी जायसवाल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए।
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं।
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा...




















Discussion about this post