मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर पहुंचे
———————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज़/सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज जाकर संदिग्ध जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और इलाज के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
वहीं कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कलेक्टर और एसपी को हटाने, पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।घटना के सामने आने के बाद अब यह मामला सियासी रंग भी ले चुका है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं।
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और इलाज के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।




















Discussion about this post