• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन,मुख्यमंत्री निवास के बाहर आंदोलन

tmmirror.com by tmmirror.com
September 9, 2026
in State
0
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन,मुख्यमंत्री निवास के बाहर आंदोलन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

आंदोलनकारी डॉक्टरों ने साफ किया है कि वे अपनी मांगों पर लिखित आदेश मिलने तक पीछे हटने वाले नहीं हैं।

प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

————————————————–

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। मुख्यमंत्री निवास के पास करीब 200 मीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के सड़क पर बैठने से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।इंटर्न डॉक्टर बीती रात पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का विरोध कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया।

CM हाउस से करीब 200 मीटर दूर डटे डॉक्टर
इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास के बाहर करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के प्रदर्शन को जूनियर डॉक्टरों का भी समर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने साफ किया है कि वे अपनी मांगों पर लिखित आदेश मिलने तक पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक बैरिकेड को बंद कर उसे तार से बांध दिया गया है।

लाठीचार्ज और वाटर कैनन के विरोध में प्रदर्शन
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि बीती रात उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी कार्रवाई के विरोध में डॉक्टरों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। डॉक्टरों की प्रमुख मांग स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर है। वे मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब केवल आश्वासन स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार से लिखित आदेश चाहिए।

सीनियर डॉक्टर भी समर्थन में उतरने की तैयारी में
इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में अब सीनियर डॉक्टरों के भी उतरने की बात सामने आ रही है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अभिलाष ठाकुर ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में इस समय मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्होंने इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाए जाने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर भी आगे आ सकते हैं।

Tags: mp news trend mp International lawyers protest outside the Chief Minister's residence in Bhopal demanding a stipend increase
Previous Post

सागर जहरीली शराब कांड : डिप्टी सीएम ने जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से की मुलाकात

Next Post

MP एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, डबरा के एक ही पते पर बने 70 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट

Next Post
MP एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, डबरा के एक ही पते पर बने 70 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट

MP एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, डबरा के एक ही पते पर बने 70 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist