• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मप्र हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

tmmirror.com by tmmirror.com
September 10, 2026
in Featured, State
0
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मप्र हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
————————————————————

  • अल्पेश यशवंत कोगजे ने संभाली मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की जिम्मेदारी
  • मप्र हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली शपथ
  • जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को शपथ

डिजिटल डेस्क/भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 30वें मुख्य न्यायाधिपति बने हैं। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना का वाचन किया।
समारोह का प्रारंभ और समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ हुआ।समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, भोपाल महापौर मालती राय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया, न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट, न्यायमूर्ति विनय सराफ और न्यायमूर्ति रमेश फड़के सहित न्यायिक अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

Previous Post

अब इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपए मासिक स्टाइपेंड मिलेगा,सरकार के फैसले के बाद बड़ी राहत,स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Next Post

जंतर-मंतर के बाद ‘धर्म संकट’ में ‘संस्कारी’ जेन जी (Gen Z)..!

Next Post
जंतर-मंतर के बाद ‘धर्म संकट’ में ‘संस्कारी’ जेन जी (Gen Z)..!

जंतर-मंतर के बाद ‘धर्म संकट’ में ‘संस्कारी’ जेन जी (Gen Z)..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist