अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन से सरकारी बैंकों में खुशी, प्राइवेट बैंक कर्मचारियों में अवकाश न मिलने से निराशा श्री अयोध्या जी में राम मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र की प्रतिमा की प्रतिमा स्थापित होना है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से आधे दिन का अवकाश सरकारी संस्थानों में घोषित किया गया है। ऐसे में प्राइवेट संस्थानों में अवकाश न होने की वजह से निराशा का माहौल बना हुआ है। खासतौर से सरकारी बैंकों में जहां अवकाश है वहीं प्राइवेट बैंकों में कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि शासकीय स्तर पर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है, लेकिन निजी बैंकों में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों में भी यह चर्चाएं हैं कि बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए और बड़ा दिल रखते हुए जब देश में व्यापक स्तर पर धार्मिक आयोजन हो रहा है। शासकीय बैंकों की तर्ज पर निजी बैंकों को आधे दिन का अवकाश तो दिया ही जा सकता था। प्राइवेट बैंकों के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों से वह तो नहीं बोल सकते, लेकिन सरकारी स्तर पर निजी बैंकों को भी अवकाश के लिए कहा जाना चाहिए। निजी बैंकों में आईसीआईसीआई,एचडीएफसी, एक्सिस बैंक जैसी बड़ी बैंकों के कर्मचारी अवकाश न मिलने से निराशा महसूस कर रहे हैं। जाहिर है,देश में प्रभु श्री राम के भव्य राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा जैसे भव्य कार्यक्रम को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जब शासकीय बैंकों में अवकाश रहेगा और प्राइवेट बैंक कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेंगे, तो निराश होना स्वाभाविक है। हालांकि है प्राइवेट बैंकों के शीर्ष अधिकारियों का व्यक्तिगत निर्णय है। ऐसे हर्ष और उल्लास के धार्मिक माहौल में आधे दिन का अवकाश दिया जा सकता था, इस पर सरकारों का दबाव या निर्देश की बात नहीं बनती, यह स्वाभाविक और व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। हालांकि इस पर विचार किया जा सकता है, लेकिन समय कम है 22 जनवरी को श्री अयोध्या जी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसे लेकर पूरे भारत में उत्सव का माहौल है। हर घर दिवाली और लोग आतिशबाजी दीपोत्सव में लगे हुए हैं। सभी अपने प्रभु श्री राम जी के आगमन को लेकर उत्साहित हैं।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...


















Discussion about this post