• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

उत्तर प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी,इसका फायदा किसानों और कृषि उत्पादों के कारोबार को मिलेग

tmmirror.com by tmmirror.com
October 31, 2026
in State, उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे की प्रतीकात्मक तस्वीर file photo
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

करीब 322 किलोमीटर लंबे इन चार एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 17,542 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इनके बनने से आगरा-लखनऊ, गंगा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा।
—————————————————————————————————
डिजीटल डेस्क न्यूज़/लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे एक-दूसरे से जुड़कर बड़े एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का रूप लेगा। अब एक्सप्रेसवे का नेटवर्क अलग-अलग हिस्सों में बंटा नहीं रहेगा। इसके लिए प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही इस दिशा में रास्ता साफ हो गया है। करीब 322 किलोमीटर लंबे इन चार एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 17,542 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके बनने से आगरा-लखनऊ, गंगा, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। वहीं, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएगा।
अपर मुख्य सचिव स्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार के मुताबिक इस नेटवर्क का सबसे बड़ा फायदा किसानों और कृषि उत्पादों के कारोबार को मिलेगा। खासकर दूध, फल और सब्जियों की ढुलाई तेज होने से इनकी बाजार तक पहुंच आसान होगी। लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद दूध के टैंकर, फल-सब्जियों से लदे रेफ्रिजरेटेड वाहन और अन्य मालवाहक सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन लिंक एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ा जाएगा
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे- 90.90 किमी
आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल लिंक- 50.94 किमी
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे-106 किमी
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे- करीब 74 किमी
कुल दूरी- करीब 322 किमी
इन चार कड़ियों से जुड़ेगा पश्चिम से पूर्व और बुंदेलखंड तक का सफर
-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और हरदोई क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।
-आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क बनाएगा। इससे पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल जाने वाले वाहनों को लखनऊ के शहरी यातायात से गुजरने की जरूरत कम होगी।
-झांसी लिंक एक्सप्रेसवे झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र को एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र और रक्षा औद्योगिक गलियारे तक माल पहुंचाना आसान होगा।
-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-एनसीआर के साथ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Tags: ExpresswaysgovernmentUP GovernmentUP NewsUttar PradeshYogi Adityanath
Previous Post

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा,महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला

Next Post

छत्तीसगढ़ में अर्नब के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को त्वरित आर्थिक राहत देने शुरू की प्रक्रिया

Next Post
छत्तीसगढ़ में अर्नब के कारण फसलों को नुकसान, की प्रतीकात्मक तस्वीर,फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में अर्नब के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को त्वरित आर्थिक राहत देने शुरू की प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist