मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में आगमन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/लखनऊ। दीपावली का पर्व नजदीक है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस बार भी उत्सव के साथ दिवाली देखने मिलेगी। इसके पीछे दिवाली को भव्य बनाने में किन लोगों का विशेष महत्व होता है, और प्रकाश और ऊर्जा का जीवन में क्या महत्व है, इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश डाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में आगमन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है।
यहां प्रज्ज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।
2017 से पहले नहीं था यह प्रकाश
मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई। तब आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था।


