• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Web story

मारपीट प्रकरण में एसडीएम बांधवगढ़ निलंबित

tmmirror_site by tmmirror_site
January 24, 2024
in Web story
0
मारपीट प्रकरण में एसडीएम बांधवगढ़ निलंबित
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– शहडोल कमिश्नर ने जारी किए आदेश

– निलंबन अवधि में बम्हरौलिया का मुख्यालय होगा कमिश्नर कार्यालय शहडोल

हेमंत नामदेव/भोपाल। उमरिया जिला अंतर्गत घंघरी नाका ओव्हर ब्रिज के आगे ताला-उमरिया मार्ग में लोगों से मारपीट व वाहन में क्षति पहुंचाने की घटना एसडीएम अमित बम्हरौलिया की उपस्थिति हुई थी। गत 22 जनवरी को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहडोल संभाग के कमिश्नर अभय वर्मा ने संज्ञान लेकर बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह बम्हरौलिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय होगा कमिश्नर कार्यालय शहडोल होगा। बता दें कि गत 22 जनवरी को एसडीएम की गाड़ी को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तेज रफ्तार से ओवरटेक कर लिया। इस बात से एसडीएम अमित सिंह बम्हरौलिया नाराज हो गए। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुछ दूरी पर सडक़ में रोककर मारपीट व उनके वाहनों को क्षति पहुंचाई गई। तब एसडीएम बम्हरौलिया भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस घटनाक्रम का अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यही वजह है कि कमिश्नर अभय वर्मा ने आदेश में कहा है कि एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत घटना घटित हुई है। यह घटना एसडीएम अनुभाग बांधवगढ़ की उपस्थिति में घटित होना और प्रशासकीय व्यवस्था में प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित होना गंभीर लापरवाही का परिणाम परिलक्षित होता है। इस घटना से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर अमित सिंह बम्हरौलिया एसडीएम अनुभाग बांधवगढ़ जिला उमरिया वर्तमान पदस्थापना संयुक्त कलेक्टर जिला उमरिया को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Previous Post

मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग का होगा विलय

Next Post

एमपी ट्रांसको ने विकसित किया ओपन एक्सेस के लिए डिजिटल पोर्टल

Next Post
एमपी ट्रांसको ने विकसित किया ओपन एक्सेस के लिए डिजिटल पोर्टल

एमपी ट्रांसको ने विकसित किया ओपन एक्सेस के लिए डिजिटल पोर्टल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist