• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच छह अहम समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर,आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच छह अहम समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर,आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर

February 8, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

June 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

June 3, 2026
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

June 2, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

June 2, 2026
IPL जीतने के बाद विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए

IPL जीतने के बाद विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 18, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच छह अहम समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर,आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर

tmmirror_site by tmmirror_site
February 8, 2026
in Featured, World
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच छह अहम समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर,आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर
FacebookTwitter

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा भारत–मलेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस दौरान व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधन, पर्यटन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/ नई दिल्ली। Prime minister Narendra Modi in Malaysia visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच छह अहम समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। कुआलालंपुर में हुई इस उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती देने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा भारत–मलेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस दौरान व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधन, पर्यटन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जानें, किन-किन क्षेत्रों में हुए समझौते

इस यात्रा के दौरान जिन द्विपक्षीय समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ, उनमें सुरक्षा सहयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भागीदारी, सेमीकंडक्टर विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग शामिल हैं।

इसके अलावा ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा, और मलेशिया में कार्यरत भारतीय श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़े समझौते भी किए गए। इनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संस्थागत और जमीनी स्तर पर सहयोग को मजबूत करना है।

थिरुवल्लुवर केंद्र और नया वाणिज्य दूतावास
प्रधानमंत्री मोदी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में एक विशेष थिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने और थिरुवल्लुवर छात्रवृत्तियों की शुरुआत की घोषणा की। यह पहल प्राचीन तमिल दार्शनिक थिरुवल्लुवर की शिक्षाओं के प्रसार के साथ-साथ भारत–मलेशिया के जन-स्तरीय और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी।

इसके साथ ही भारत ने मलेशिया में अपना पहला वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला भी किया है, जिससे राजनयिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और भारतीय नागरिकों को बेहतर कांसुलर सेवाएं मिल सकेंगी।

आयुर्वेद, UPI और डिजिटल कनेक्टिविटी
यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया और ITRA जामनगर के बीच हुए समझौते को आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अहम माना जा रहा है। इससे शोध और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

द्विपक्षीय भुगतान व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी

डिजिटल भुगतान को लेकर NPCI इंटरनेशनल (NIPL) और मलेशिया की PayNet के बीच द्विपक्षीय भुगतान व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी है। इसके तहत UPI को मलेशिया से जोड़ने की योजना है, जिससे पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों को तेज, सस्ता और आसान भुगतान विकल्प मिलेगा।

पर्यावरण और व्यापारिक सहयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मलेशिया ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह पहल बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रवासी समुदाय से मुलाकात को भावनात्मक और विशेष अनुभव बताया

पीएम मोदी ने मलेशिया में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात को भावनात्मक और विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों में मलेशियाई नेतृत्व के प्रति सम्मान और अपनापन साफ दिखाई देता है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई की अहमियत पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया दोनों इस बात पर सहमत हैं कि दोनों देशों की शांति और समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और मलेशिया को मौजूदा वैश्विक हालात में अपने रिश्तों की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।

व्यापार, तकनीक और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग

पीएम मोदी ने कहा कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत और मलेशिया के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी दोनों देश अहम साझेदार बनकर उभरे हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग को लेकर भी सकारात्मक प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ASEAN की अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई दी और उम्मीद जताई कि मलेशिया के नेतृत्व में भारत-ASEAN संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

Tags: Prime minister Narendra Modi in Malaysia visit PM Modi–Anwar Ibrahim Meeting
Previous Post

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी, जीत के साथ आगाज

Next Post

सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की है पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Related Posts

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

by tmmirror_site
June 8, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

by tmmirror_site
June 3, 2026
0

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर -काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e...

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

by tmmirror_site
June 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा Twisha Sharma मौत मामले मे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

by tmmirror_site
June 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग...

Next Post
सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की है पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की है पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta