डिजिटल डेस्क न्यूज़/धर्म-कर्म। Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, प्रेम और आस्था का सबसे पावन पर्व है। भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आती है, तो हर गली, हर घर और हर मंदिर में ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ गूंजने लगता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ रही है। इस अवसर पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है।
ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर घर में ये 5 चीजें लेकर आना बहुत शुभ माना जाता है। आपको बताते हैं जन्माष्टमी पर घर में किन चीजों को लेकर आना चाहिए और इनसे क्या होता है।
बांसुरी
भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। इसे घर में रखने या पूजा स्थल पर स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक जीवन में मधुरता व प्रेम बना रहता है।
गाय-बछड़े की प्रतिमा
कान्हा का गोसेवा से गहरा नाता है। कामधेनु गाय और बछड़े की पीतल या अन्य धातु की मूर्ति घर लाने से संतान सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है।
श्री यंत्र
इसे धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।जन्माष्टमी के दिन श्री यंत्र की विधि-विधान से स्थापना करने से माता लक्ष्मी और श्री कृष्ण की कृपा बरसती है।




















Discussion about this post