नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने साफ कर दिया कि गठबंधन में होने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस उसके फैसलों पर आदेश चला सकती है।
मामला सोमवार (7 सितंबर) को श्रीनगर में हुए जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का है।
वंदे मातरम् का पूरा वर्जन गाया गया, इसका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नेशनल। जम्मू-कश्मीर में ‘वंदे मातरम्’ के पूरे वर्जन को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस चाहती है कि उसके सहयोगी दलों को पूरा राष्ट्रगीत गाने की जरूरत नहीं, वहीं NC ने साफ कह दिया है- गठबंधन में साथ हैं, लेकिन कांग्रेस यह तय नहीं कर सकती कि हम कितना वंदे मातरम् गाएं।
मामला सोमवार (7 सितंबर) को श्रीनगर में हुए जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में वंदे मातरम् का पूरा वर्जन गाया गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई।

सिर्फ दो अंतरे ही गाए जाएं : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के फैसले के साथ खड़े होने को कहा।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के पूरे वर्जन को गाना भारत के उस मेल-जोल और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली सोच से मेल नहीं खाता, जिसे आजादी की लड़ाई के नेताओं ने आगे बढ़ाया था।
वेणुगोपाल ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद, सरोजिनी नायडू समेत कई नेताओं के विचारों का हवाला दिया। उन्होंने सहयोगी दलों से अपील की कि वे वंदे मातरम् के उसी वर्जन को गाएं, जिसे कांग्रेस ने स्वीकार किया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तुरंत पलटवार किया
कांग्रेस की इस नसीहत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तुरंत पलटवार किया। पार्टी नेता बशीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की साथी है, लेकिन वह यह तय नहीं कर सकती कि कोई दल वंदे मातरम् गाए या कितना गाए।
उन्होंने कहा- वेणुगोपाल को ट्वीट करने का अधिकार है, लेकिन वह इसे थोप नहीं सकते। यह लोगों की पसंद है। हम लोगों पर कुछ थोपने के खिलाफ हैं। यानी NC ने साफ कर दिया कि गठबंधन में होने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस उसके फैसलों पर आदेश चला सकती है।



















Discussion about this post